फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश तक नहीं दिखे, किस काम के सीसीटीवी कैमरे

Thu, 18 Aug 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में सराफा व्यापारी आदिश जैन से हुई लाखों की लूट का अभी तक अनावरण नहीं होने पर सराफा कारोबारियों के साथ विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने डीएम कार्यालय पर धरना, प्रदर्शन किया। सीएम के नाम भेेजे ज्ञापन में वारदात के खुलासे की मांग की गई। 
विज्ञापन


गत 30 जुलाई को आदिश जैन से उस समय लूटपाट हुई थी, जब वह देर रात को अपनी दुकान से घर जा रहे थे। आर्य समाज रोड पर बदमाशों ने उनसे लाखों की नगदी और सोना लूट लिया था। अभी तक लूट का खुलासा न होने पर बुधवार को सराफा कारोबारियों के साथ विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने डीएम कार्यालय धरना, प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।

बाद में डीएम को सीएम के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में इस वारदात के अलावा जैन मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग की गई। साथ ही एक सप्ताह में वारदातों का अनावरण नहीं होने पर सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने की चेतावनी दी। वक्ताओं ने कहा कि हर चौराहे पर कैमरे लगे होने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं,
विज्ञापन


अगर ऐसा ही रहा तो व्यापारी  अपने प्रतिष्ठान बंद करके ताले लगाकर चाबियां प्रशासन को  सौंप देंगे।  ज्ञापन देने वालों में  महकचंद जैन, महेंद्र जैन, कीमती लाल जैन, वर्धमान जैन, अमित गुप्ता, राजकुमार जैन,  मनमोहन जैन,  गिरीश पाहुजा, नाथीराम धीमान, बिजेंद्र धीमान, नरेश कश्यप, राकेश कश्यप, पंकज अग्रवाल, पुनीत मित्तल, बाबूराम मालिक, मनीष जैन, संजय सचदेवा, डा. मुर्तजा सलमानी,  आबिद,  राकेश अरोरा, अरुण शुक्ला,  देवेन्द्र जैन, पवन सिंघल,  

ब्रह्म स्वरूप सिंघल, श्रवन मोघा, वीके अनेजा, अरुण प्रताप सिंह, श्रीपाल जैन, प्रदीप जैन, मनोज जैन, दीपक जैन, संजय जैन, पुनीत जैन, प्रीतम जैन, प्रमोद जैन, विकास योगल, अभिषेक जैन, मनीष छाबरा,  पवन वर्मा, राहुल गोयल, मोहनलाल वर्मा, स्वराज वर्मा आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें