फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा लुटेरा, साथी फरार

Sun, 02 Jun 2019 12:05 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। रहमतपुर रजबहे की पुलिया पर शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से बाइक, तमंचा-कारतूस बरामद किए गए  हैं। मुठभेड़ में लुटेरे के साथ ही एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोपा क्षेत्र के गांव रहमतपुर के जंगल में बदमाशों की सूचना पर सीओ भोपा राममोहन शर्मा व इंस्पेक्टर एमएस गिल ने शुक्रवार देर रात पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस टीम रहमतपुर में रजबहे के निकट पहुंची। इस पर बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी सचिन गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


इस पर पुलिस टीम ने युवकों की घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक युवक को पैर में गोली लगी, जिससे वह बाइक समेत वहीं गिर पड़ा। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर में जंगल में फरार हो गया। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल युवक छपार थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा निवासी कपिल है, जिसके पास से बाइक व तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं मौके से फरार बदमाश की पहचान छपार के ही गांव सिमरथी निवासी शुभम के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि पूछताछ में घायल बदमाश ने बताया कि उसने शुभम के साथ मिलकर 13 मई की रात भोकरहेड़ी-बसेड़ा मार्ग पर शहर के मोहल्ला रामपुरी निवासी शिक्षक अजित से बाइक, मोबाइल व छह हजार की नकदी लूटी थी। इसके कुछ देर बाद ही लुटेरों ने शिक्षक की बाइक से ही गांव भुम्मा निवासी विकास शुक्ला व नंगला खेपड़ निवासी सुमित से भी बाइक, मोबाइल व नकदी लूट ली थी। लुटेरे अजित से लूटी गई बाइक को छोड़कर विकास शुक्ला की बाइक लेकर फरार हो गए थे। मुठभेड़ में फरार हुए शुभम की तलाश में घंटों कांबिंग की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें