फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी पत्नी की हत्या कर शव गुपचुप तरीके से जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर शव गुपचुप तरीके से जलाया
विज्ञापन

बास्टा (बिजनौर)। एक व्यक्ति ने जमीन में हक मांगने पर अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को जंगल के तालाब के पास जला दिया। पुलिस ने तालाब के पास से चिता की राख व हड्डी कब्जे में ले ली है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। महिला के पति समेत ससुरालवाले फरार हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शहतोल्ला उर्फ हलपुरा निवासी वीर सिंह ने दो साल पहले अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव पप्सरा के पास डेरा डालकर रह रही प्रेमवती से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी भी वीर सिंह के साथ रहती है। प्रेमवती के डेढ़ माह का बेटा है। वीर सिंह आटा चक्की चलाने का काम करता है। वीर सिंह की दोनों पत्नी जमीन में हक मांग रही थीं। इस बात को लेकर परिवार में खूब विवाद हो रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक वीर सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी प्रेमवती की बृहस्पतिवार को हत्या कर दी व उसके शव को गांव के पास तालाब पर जला दिया। तालाब से रेत लेने गए लोगों ने जलती चिता देख यह बात गांव वालों को बताई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चिता की राख व हड्डी अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजी है। पुलिस वीर सिंह व उसके परिवार की तलाश में लगी है। पूरा परिवार फरार है। चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद इसमें कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें