काेर्ट में पेशी के लिए जाते नरेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौ जगबीर सिंह हत्याकांड में सोमवार को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की कोर्ट में पेशी हुई। मुकदमे के गवाह पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह कोर्ट में नहीं आए, जिस कारण बयानों पर बहस नहीं हो सकी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 26 अगस्त की तारीख लगाई है।
किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह की तेरह साल पहले 6 सितंबर 2003 को उनके गांव अलावलपुर माजरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें उनके बेटे योगराज सिंह ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को भी नामजद कराया था।
यह मुकदमा ट्रायल पर है, जिसमें मुकदमे के वादी योगराज सिंह के बयानों पर दोनों पक्षों की जिरह होनी है। सोमवार को तारीख होने पर भाकियू अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए, मगर योगराज सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए, जिस कारण उनके बयानों पर जिरह नहीं हो सकी। कोर्ट ने 26 अगस्त की तारीख लगाई है।