फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनी हरजीपुर ग्राम में दो समुदाय के बीच टकराव

Fri, 19 Oct 2018 11:44 PM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। रोनी हरजीपुर गांव में मामूली विवाद में दो समुदाय के युवकों में हुई कहासुनी संघर्ष में बदल गई। एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के मकान में घुसकर हमला और पथराव कर दिया गया। इसके बाद, पीड़ित पक्ष की तरफ से भी छत पर चढ़कर ईटें फेंकी गई। आरोप है कि एक धर्मस्थल पर भी पथराव किया गया। एक पक्ष से मां-बेटा घायल हो गए। रात में हुई घटना से दोनों समुदाय के लोगों के आमने-सामने आने से तनाव के हालात बन गए। सीओ सदर रिजवान अहमद ने  मौके पर  स्थिति को काबू में किया।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। गांव रोनी हरजीपुर में दुल्ला चौक के पास विपिन और उसके साथियों की आस मोहम्मद उर्फ मुन्दर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बिंदर की मां ने युवकों को मौके से घर जाने को कहा। इस पर विपिन आदि ने कहा कि चल तू घर जा। इसके बाद दोनों समुदाय के युवकों के बीच कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई।

मारपीट की घटना के आरोपी मौके से घर चले गए। इसी दौरान पीड़ित पक्ष की तरफ से भी छत पर चढ़कर पथराव किया गया। इससे गुस्साए दूसरे समुदाय के आरोपियों ने रात करीब एक बजे मौके पर पहुंचकर ईटें बरसानी शुरू कर दी। आरोप है कि आस मोहम्मद के घर घुसकर लाठी डंडों से मारपीट की गई। हमले में आस मोहम्मद और उसकी मां शमीमा पत्नी अरशद घायल हो गए। आरोप है कि धर्मस्थल के मुख्य गेट पर भी ईटें बरसाई।
विज्ञापन


धर्मस्थल पर पथराव की सूचना पर दूसरे समुदाय के लोगों में आक्रोश बढ़ गया। दोनों समुदाय के लोगों के आमने-सामने आने से तनाव बन गया। तनाव  देख कर ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी तमाम फोर्स के साथ रात डेढ़ बजे मौके पर पहुंचे। रात में ही सीओ सदर रिजवान अहमद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित पक्ष को समझाबुझाकर लोगों को शांत किया। दो आरोपियों के खिलाफ हमले का मुकदमा दर्ज कर विपिन को गिरफ्तार कर लिया। गांव में घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि चरथावल इंस्पेक्टर ने धर्मस्थल पर पथराव की घटना से इंकार किया है।

दो समुदाय के युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हुआ। एक हमलावर गिरफ्तार किया गया है। पूरे गांव में दोनों समुदाय के लोगों के बीच पूरा सामंजस्य एवं शांति है। मामले में जांच की जा रही है -रिजवान अहमद सीओ सदर
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें