फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर सांप्रदायिक टकराव

Tue, 27 Oct 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोतीमहल में मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट और हंगामे के बाद शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ा। सूचना पर एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता और कई सीओ भी मौके पर पहुंचे। मारपीट में घायल एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। मोहल्ले में तनाव के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन

  
मोतीमहल निवासी शकील फारुखी ने मंगलवार को नुमाइश ग्राउंड पैंठ में कपड़ों की दुकान लगा रखी थी। शाम के समय वह सामान रेहड़े पर लादकर और खुद एक स्कूटर से घर लौट रहा था। शहर कोतवाली के नजदीक मोती महल गुरुद्वारे वाली गली में सामने से बाइक पर आए युवकों से रेहड़े और स्कूटर को साइड देने को लेकर शकील की बहस हो गई। बात बढ़ जाने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दूसरे पक्ष के युवकों की ओर से काफी लोगों के आ जाने से शकील को घेरकर पीट दिया।

सूचना पर शकील पक्ष के भी सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस दौड़कर मौके पर पहुंची। कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। दोनों पक्षों के लोगों के आमने-सामने आने से सांप्रदायिक तनाव फैल गया। अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। सूचना पर एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता, सीओ सिटी जोगेंद्र लाल, सीओ डॉ तेजवीर सिंह आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को समझाने-बुझाने की कोशिश की।
विज्ञापन


बाद में दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली लाया गया। देर रात तक दोनों पक्षों की भीड़ थाने पर मौजूद है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। घायल शकील फारुकी का मेडिकल कराया गया है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी मामले में समझौता करने के प्रयास में लगे हैं। तनाव के मद्देनजर घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी केबी सिंह ने भी एसपी सिटी से मामले की जानकारी ली और कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें