फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार था जागरण में, घर से लाखों के जेवरात चोरी

Tue, 27 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
देवनगर की गली नंबर 1 में लाखों के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार वारदात के समय जागरण में शरीक होने बाहर गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देवनगर की गली नंबर-1 में रहने वाले अनिल कुमार रविवार को परिवार के साथ जाखौली गांव में जागरण के लिए गए थे। इसी दौरान रात के समय उनके मकान में चोर घुस गए। चोरों ने अंदर के कमरे का ताला तोड़कर अलमारियों में रखे लगभग 2 लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए। अनिल कुमार जब अगले दिन घर पहुंचे तो चोरी की वारदात का पता चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया।

कहा से घुसे चोर
अनिल ने बताया कि मकान में बाहर का ताला बंद था और सीढ़ियों से आने वाले रास्ते के दरवाजे पर भी अंदर से कुंडी लगी थी। चोरों ने न तो मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और न ही सीढ़ियों का दरवाजा तोड़ा। हालांकि जाते समय वे सीढ़ियों के रास्ते से निकले क्योंकि दरवाजे की कुंडी हटी हुई थी। अनिल कुमार के अनुसार चोरों को यह भी पता था कि सोने के जेवरात किस कमरे में है, इसीलिए सिर्फ उसी कमरे का ताला तोड़ा गया है, दूसरे का नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें