फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म

Tue, 25 Aug 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। खेत पर गई बालिका के साथ गांव के ही एक किशोर ने दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। गंभीर हालत में बालिका को मेरठ रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बालिका को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन



 क्षेत्र के गांव की 12 वर्षीय बालिका रविवार शाम किसी काम से खेत में गई थी। इस समय उसके परिजन घर पर नहीं थे। परिजन घर पर लौटे तो बालिका घर पर नहीं मिली। उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच बालिका बदहवास घर पहुंची और कमरे में जाकर लेट गई। देर रात हालत बिगड़ने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

 बताया कि गांव के ही कक्षा नौ के छात्र अंकित पुत्र चंद्रभान ने खेत में उसके साथ जबरदस्ती गंदा काम किया। घर बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बालिका के पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। बालिका को सीएचसी भेजा गया, जहां से उसे गंभीर अवस्था के चलते जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय से भी बालिका को मेरठ रेफर किया गया। बालिका की हालात चिंताजनक बनी हुई है। शाम तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची थी, आरोपी पुलिस की हिरासत में है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


शामली। एक युवती को शादी और पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर सिपाही उसका यौन शोषण करता रहा। इतना ही नहीं अश्लील क्लिप बनाकर सार्वजनिक करने की धमकी दी। आरोपी सिपाही के खिलाफ कोर्ट के आदेश शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


पीड़ित युवती फुगाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। सोमवार को शामली कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2012 में जब वह यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रही थी, तो जावेद नामक सिपाही ने कॉल करके उससे नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद बातचीत लगातार होती रही। जावेद मूलरूप से कैराना क्षेत्र के गांव भूरा का रहने वाला है। जब उसकी बातचीत हुई, तो वह सहारनपुर पुलिस लाइन में रहता था, जबकि वर्तमान में वह मेरठ में तैनात बताया गया है।


आरोप है कि बातचीत के दौरान जावेद ने उससे शादी करने का झांसा भी दिया। वह 21 मार्च 2012 को शामली में कैराना रोड स्थित युवती के मकान पर पहुंचा। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

 बाद में उसके परिवार के लोगों की मौजूदगी में सगाई भी रचाई, लेकिन फिर निकाह करने से मुकर गया। अश्लील क्लिप भी बना ली। इसके बाद बार-बार धमकी देता रहा कि अश्लील क्लिप को इंटरनेट पर डाल दूंगा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।


पीड़िता काफी समय से आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस अधिकारियों के यहां चक्कर काटती रही, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया।

अदालत के आदेश पर सोमवार को कोतवाली शामली में आरोपी सिपाही जावेद के खिलाफ दुष्कर्म और अश्लील क्लिप बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर शामली डीपी सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें