फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर लाखों की शराब पकड़ी, शराब बनाने के उपकरण बरामद

Thu, 18 May 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आबकारी और पुलिस विभाग ने पुरकाजी के खादर में अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब का कारोबार करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। भौराकलां थाना क्षेत्र से टीम ने लाखों की कीमत की अवैध शराब पकड़ी है।       
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी एके सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग ने पुरकाजी पुलिस की सहायता से खादर के दांदुपुर और मारकपुर के जंगलों में छापामारी की। इस दौरान दो भट्ठी पर शराब बनती हुई पकड़ी। टीम ने मौके से 12 ड्रमों व गड्ढों में भरा करीब छह हजार लीटर लाहन नष्ट किया। मौके से 105 लीटर अवैध शराब पकड़ी।

कार्रवाई के दौरान शराब माफिया मौके से फरार हो गए।  आबकारी निरीक्षक अवधेश मिश्रा ने बताया कि  भट्टियां ओर लाहन आरोपी अंग्रेज पुत्र गुरुदयाल निवासी दांदुपुर, मनु पुत्र रमेश व पप्पू निवासीगण मारकपुर  की बताई जा रही है। तीनों के खिलाफ पुरकाजी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।  
विज्ञापन


इसी दौरान  निरीक्षक हिम्मत सिंह व रविन्द्र किशोर ने  शकरपुर से दांदुपुर जाने वाले मार्ग पर पर बंद पड़े धर्मकांटे के पास बाइक से दस लीटर कच्ची शराब ले जाते हुए लालसिंह पुत्र साहब सिंह निवासी शकरपुर को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ भी पुरकाजी में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

इसके अलावा रात करीब 2.30 बजे आबकारी विभाग ने  भौराकलां के सदरूदीन गांव के जंगल में दबिश दी गई। वाहनों की रोशनी देखकर कुछ अज्ञात लोग जंगल में शराब छोड़कर फरार हो गए। मौके से 50 पेटी वेस्टो व्हिस्की मिली है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। पकड़ी गई शराब की कीमत कई लाख रुपये बताई जा रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें