बुढ़ाना में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रिकार्ड चेक करते उपजिलाधिकारी व डाक्टर।
बुढ़ाना के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापामारी की सूचना से हड़कंप मच गया। तीन में से दो अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिले। खुले हुए सेंटर पर विभिन्न खामियां पाई गईं। उपजिलाधिकारी के साथ छापामार टीम ने खामियां पूरी करने की चेतावनी दी।
कस्बे के तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर उपजिलाधिकारी श्याम अवध चौहान तथा सीएचसी के चिकित्सकों की टीम ने शनिवार को छापा मारा।
आस्था हॉस्पिटल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चेकिंग के दौरान विभिन्न खामियां पाई र्गइं। चिकित्सक यूनिफॉर्म में नहीं मिला।
मरीजों का रजिस्टर अधूरा पाया गया। इसके अलावा पाई गई अन्य कमियों के कारण हॉस्पिटल के मालिक व चिकित्सक को खामियां पूरी करने की चेतावनी दी गई। छापामारी के दौरान उपजिलाधिकारी के साथ डाक्टर विजय राणा तथा अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे। यह छापामार अभियान आगे भी चलेगा।