फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान के घर पड़ी डकैती का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार  

Mon, 16 Jan 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुढ़ाना में सीआईएसएफ के जवान के घर पड़ी डकैती का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई 25 हजार की नकदी और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार देर रात कस्बे के कांधला रोड पर मेपल्स स्कूल के पीछे मंदवाड़ा रोड को घेर लिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि दो पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से एक बाइक, दो मोबाइल, एक देसी बंदूक, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए। कोतवाली में लाकर पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पकड़े गया बदमाश बिलाल शामली, तसव्वर कैराना तथा नाजिम कांधला रोड बुढ़ाना का रहने वाले हैं।

इनके दो साथी फुरकान व इंतजार पुलिस से बचकर भागे हैं। इनके कब्जे से मिली बाइक व मोबाइल जवान के घर से लूटे गए थे। पकडे़ गए बदमाशों की निशानदेही पर लूट की 25 हजार की नकदी व चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। बदमाशों ने कस्बे में हुई दो अन्य चोरियों को अंजाम देना भी स्वीकार किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कस्बे के कांधला रोड पर रहने वाले सीआईएसफ के जवान फिरोज के घर में 31 दिसंबर को मध्य रात्रि बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाश गैलरी में खड़ी बाइक भी ले गए थे। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए सभी सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि मौके से फरार दो अन्य बदमाशों को भी जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें