फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने आए थे दो शातिर, गांववालों ने कमरे में किया बंद

Mon, 16 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति की समझदारी से न केवल संपत्ति चोरी होने से बच गई, बल्कि चोरी के इरादे से घर में घुसे दो शातिर सलाखों के पीछे पहुंच गए। जानकारी अनुसार हिमाचल के पांवटा के पातलियों में चोरी के इरादों से घर में घुसे दो युवाओं को रंगे हाथ दबोचा गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने पर दोनों को 17 जनवरी तक का पुलिस रिमांड मिला है। जानकारी के अनुसार पातलियों निवासी अशोक कुमार घर में सोए हुए थे।

शनिवार रात उनके घर के दूसरे कमरे में अचानक किसी चीज के गिरने की आवाज उठाई। शोर किए बगैर वह चुपके से उठे और दूसरे कमरे की ओर झांककर देखा। वहां दो लोग कमरे में मौजूद थे और भीतर रखे सामान के बीच कुछ खंगाल रहे थे।
विज्ञापन


अशोक ने भी चुपके से कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर लिया और पांवटा थाना फोन कर पुलिस बुलाई। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो आरोपियों रणजीत उर्फ नीलू पुत्र रमेश व पंकज पुत्र राम किशन निवासी जामनीवाला को गिरफ्तार कर लिया। उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। दोनों आरोपियों को अदालत से 17 जनवरी तक का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें