फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को मंजूर नहीं था आंचल का प्रेम

Sun, 16 Apr 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मंसूरपुर में मृतक अरुण के गमजदा परिवार के लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में इज्जत के खातिर भाई ही अपने दोस्त के साथ मिलकर बहन और उसके प्रेमी का खून कर रिश्ता कलंकित कर दिया। अरुण अपनी प्रेमिका आंचल से अक्सर मिलता था। यह सब आंचल के भाई को इतना अखरा कि उसने दोनों को ही खत्म करने की साजिश रच डाली। दोनों की जातियां अलग-अलग होने से परिजन इसके खिलाफ थे। हत्यारोपी कृष्णा के दोस्त काजू ने कहा कि अरुण उसकी बहन पर भी नजर रखता था।
विज्ञापन
      
मंसूरपुर की रेल लाइन के पास बस्ती निवासी युुवती आंचल का गली के ही रहने वाले युवक अरुण से पिछले डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही परिवार मजदूरी करते हैं। अरुण वाल्मीकि समाज से और आंचल के प्रजापति बिरादरी की होने की वजह से दोनों के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। परिजनों के काम पर चले जाने के बाद अक्सर अरुण और आंचल में मिलना-जुलना हो जाता था। कुछ दिनों बाद परिजनों को इसका पता चला तो बखेड़ा हो गया। 
  फिर भी प्रेमी युगल ने मिलना-जुलना बंद नहीं किया। आंचल के भाई कृष्ण ने अपने दोस्त काजू से संपर्क किया। काजू ने भी अरुण पर उसकी बहन पर नजर रखने की बात कही। 
विज्ञापन

दोनों ने अरुण को ठिकाने लगाने की साजिश रची। कृष्णा ने अपनी बहन को खतौली के खानपुर में अपने मामा के यहां भेज दिया। इस बीच भी आंचल और अरुण के बीच फोन पर बातचीत जारी रही। अरुण उससे मिलने के लिए भी वहां आने-जाने लगा। 
  दस अप्रैल को आरोपी ने आंचल को डरा-धमकाकर अरुण को बुलाने के लिए फोन कराया। 
अरुण खानपुर के लिए निकला तो रास्ते में बहाने से कृष्ण और काजू ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया।  दोनों उसे लेकर खतौली में रेलवे के लोहे के पुल के पास पहुंचे और  गला दबाकर अरुण की हत्या कर शव को गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक एकाएक अरुण के गायब होने पर प्रेमिका आंचल ने हंगामा खड़ा कर दिया और प्रेमी से मिलने की जिद करने लगी। उसकी पिटाई तक की गई, लेकिन उसने अरुण से मिलने की जिद नहीं छोड़ी। दोनों हत्यारोपियों को लगा कि अब मामला खुल सकता है। इस पर दोनों ने आंचल की भी हत्या करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें