फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी में पथराव, दस घायल

Sat, 31 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के ब्रह्मपुरी मोहल्ले में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए।      
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी में शुक्रवार सुबह आशा और सचिन पक्षों के बीच किसी बात लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे के सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव शुरू हो गया।

पथराव से वहां अफरातफरी मच गई। झगड़े में एक ओर से आशा, शिवानी, प्रशांत सेठी, कोमलरानी, सोनू व कृष्ण और दूसरे पक्ष से सचिन, आशू, नितिन व अनूप घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पर  पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।      
विज्ञापन

 
उधर, कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले का कारण पुराना लेन देन बताया गया है। 
सिविल लाइन थाना  क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी इरफान का अपने पडौसी से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर आरोपी इरफान के घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें