फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने खुद को आग लगाई

Sat, 31 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी में  रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में भाई के साथ हुए झगड़े के बाद युवती ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। युवती की हालत नाजुक बनी है। उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने घटना में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवती ने अपनी भाभी से कहासुनी के चलते शुक्रवार की सवेरे केरोसिन डालकर आग लगा दी। परिजनों के अनुसार युवती की मां की मौत हो चुकी है। वह अपने पिता के पास रहती है।बड़ा भाई पत्नी के साथ अलग रहता है। बृहस्पतिवार शाम युवती अपने पशुओं को चारा डालने गई थी। इस दौरान उसके भाई के पशु ने युवती को मार दिया। युवती ने झुंझलाहट में भाई के पशु को पीट दिया। इसी बात को लेकर देर शाम भाई-बहन में झगड़ा हो गया। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। युवती की हालत चिंताजनक बनी है। उधर, एसओ नरेशपाल सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी। वहीं किरतपुर में  मोहल्ला अफगानान स्थित शमीम सलमानी की पुत्री इमराना (25) शुक्रवार की दोपहर रसोई में खाना बना रही थी। रसोई में गैस चूल्हे में लगे सिलेंडर के अलावा एक ओर भरा हुआ सिलेंडर भी रखा था। अचानक भरे हुए सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इमराना ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग तो नहीं बुझी लेकिन उसके दोनों हाथ व चेहरा झुलस गया। परिजनों ने इसकी सूचना गैस एंजेंसी पर दी। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने काबू पाया। इसके रसोई में रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें