फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता निकला 22 लाख की लूट का मास्टरमाइंड 

Sat, 19 Aug 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लूट की घटना का खुलासा करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुढ़ाना में लकड़ी कारोबारी से 22 लाख की लूट की घटना का खुलासा भी सनसनीखेज हुआ है। वारदात का मास्टरमाइंड कस्बे का दीपक सैनी निकला है, जो भाजपा नेता बताया जा रहा है। शाहपुर में 13 अगस्त को निकाली गई तिरंगा यात्रा में उसने भाग लिया था। उसका फोटो भी भाजपा विधायक के साथ वायरल हो रहा है। उसके अलावा तीन और बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं, जिनसे 16.10 लाख की नगदी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


कांधला रोड स्थित रहने वाले टिंबर व्यापारी शुभम गर्ग से 29 जुलाई की देर रात 22 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए थे। घटना के विरोध में व्यापारियों ने थाने पर हंगामा किया था। बृहस्पतिवार को बसी तिराहे पर पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों को कोतवाल चमन सिंह चावड़ा के नेतृत्व में पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायर कर दिया।

पुलिस की घेराबंदी के बाद बाइक सवार युवकों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम आशीष पुत्र कृष्णपाल गांव सबगा थाना छपरौली जनपद बागपत, योगेश उर्फ वागले पुत्र ब्रजबिहारी गांव रायपुर अटेरना थाना फुगाना और तीसरा बदमाश मोन्टी उर्फ अभिषेक पुत्र राजेश कस्बा बुढ़ाना बताए। 
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती में बदमाशों ने कबूला कि लकड़ी व्यापारी से 22 लाख की लूट का मास्टरमाइंड कस्बा निवासी दीपक सैनी पुत्र पवन सैनी है। पुलिस ने दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से पुलिस ने चार तमंचे, आठ कारतूस और लूट में प्रयोग की गई काली पल्सर बरामद की।

पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने 16 लाख 10 हजार रुपये की नकदी भी बरामद कर ली। पकड़ा गया लूट का मास्टरमाइंड दीपक सैनी भाजपा का कार्यकर्ता बताया गया है। 13 अगस्त को शाहपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में बुढ़ाना भाजपा विधायक उमेश मलिक के साथ उसकी एक सेल्फी भी वायरल हो रही है। जानकारी मिली है कि इससे पहले भाजपा के कार्यक्रमों में वह हिस्सा लेता रहा है। दीपक पर भाजपा में क्या जिम्मेदारी है, इस पर पार्टी संगठन भी बोलने को तैयार नहीं है।

 शुक्रवार को कोतवाली बुढ़ाना में व्यापारियों की मौजूदगी में एसएसपी अनंत देव ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक दीपक सैनी ने दिल्ली में रह रहे बुढ़ाना के देशराज के लूट की योजना बनाई। देशराज ने लूट में शामिल बदमाशों का दीपक से परिचय कराया। वारदात के दिन बदमाशों ने दीपक के घर पर बैठकर ही लूट की रूपरेखा तैयार की। घटना के समय दीपक सैनी ने पड़ोसी की पल्सर बाइक मांगकर योगेश उर्फ वागले, शक्ति और आशीष को दी।

योगेश उर्फ वागले बाइक चला रहा था और आशीष एवं शक्ति ने व्यापारी से 22 लाख की नकदी भरा बैग लूट लिया। घटना के दौरान दीपक सैनी, मोंटी उर्फ अभिषेक, सतीश और देशराज आसपास ही रेकी करते रहे। घटना के तीन आरोपी देशराज, सतीश और शक्ति फरार हैं। देशराज गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने का पांच हजार का इनामी है। वह दुष्कर्म के मामले में भी वांछित है। आशीष के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में लूट, हत्या और गैंगेस्टर में मुकदमा पंजीकृत है। कप्तान ने घटना का खुलासा करने वाली टीम में शामिल सीओ हरिराम यादव, इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा, दरोगा कपिलदेव और कांस्टेबल कालूराम यादव को शाबासी दी।  

भाजपा कार्यकर्ता है दीपक सैनी : सपा 
बुढ़ाना में 22 लाख की लूट की वारदात में दीपक सैनी का नाम आने के बाद सपा ने आरोप लगाया है कि बदमाश दीपक भाजपा का वरिष्ठ कार्यकर्ता है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और जिला महासचिव जिया चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और विधायक उमेश मलिक के साथ दीपक ने भाग लिया। भाजपा अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। आखिर किसके इशारे पर दीपक सैनी ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

व्यापारियों ने टीम का किया सम्मान 
बुढ़ाना। लूट का खुलासा होने पर लकड़ी व्यापारी शुभम गर्ग के पिता शिवराज ने खुश होकर एसएसपी अनंत देव को पगड़ी पहनाकर और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने भी पुलिस टीम को अपनी ओर से 11 हजार का नकद पुरस्कार दिया। व्यापारी शिवराज गर्ग की ओर से पुलिस की पूरी टीम को उपहार स्वरूप घड़ियां भेंट की गईं।

लकड़ी व्यापारी से 22 लाख की लूट में गिरफ्तार किया गया दीपक सैनी पार्टी का पदाधिकारी नहीं है। भाजपा की तिरंगा यात्रा में भीड़ के साथ शामिल हो गया होगा। अपराध में लिप्त किसी भी व्यक्ति के लिए भाजपा संगठन में कोई जगह नहीं है। - रुपेंद्र सैनी, जिलाध्यक्ष भाजपा।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें