बागपत। शहर निवासी फरीद की शौकत बाजार में परचून और पान की दुकान है। बृहस्पतिवार देर शाम दो युवक दुकान से सामान चोरी करने लगे। फरीद की उन पर नजर पड़ गई। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी दुकान और अन्य लोग इकट्ठे हो गए। आरोपी भागने लगने लगे। इस दौरान पीछा कर एक आरोपी युवक को पकड़ लिया गया। उसकी जमकर धुनाई की। आरोपी ने खुद को मेरठ के श्यामनगर निवासी जावेद बताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि, उसका साथी इद्रीश भागने में कामयाब हो गया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।