फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर चार माह तक किया गैंगरेप

Sat, 01 Oct 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कुछ लोगों ने एक महिला के साथ मिलकर एक विवाहिता का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर चार माह तक गैंगरेप किया। पीड़िता किसी तरह से चंगुल से मुक्त होकर आई। उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।      
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ यह वारदात हुई। आरोप है कि चार माह पूर्व वह अपने रिश्तेदार के यहां सुजडू आ रही थी, जब बस से सुजडू चुंगी पर उतरी तो एक गाड़ी में उसके गांव की ही एक महिला दो युवकों के साथ आई और उसने विवाहिता का तमंचों के बल पर अपहरण कर लिया। आरोपी उसे देवबंद ले गए।

आरोप है कि वहां पर  दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी उसे नशीली दवाई खिलाकर रखते थे और उसे साथ हर दिन रेप करते थे। आरोपी विवाहिता को दो दिन देवबंद रखने के बाद उसे लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी खालापार में ले आए और चार माह तक उसे बंधक बनाकर रखा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवकों के अलावा अन्य युवक भी आते थे।
विज्ञापन


विवाहिता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और पति को इस संबंध में बताया। विवाहिता तथा उसके पति ने शुक्रवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें