फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से युवती के अपहरण की कोशिश

Mon, 17 Dec 2018 12:34 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
kidnapping
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले से करीब एक माह पूर्व प्रेमी संग फरार हुई युवती को हाईकोर्ट के आदेश पर उम्र संबंधी मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाने के दौरान प्रेमी के रिश्तेदारों ने उसे जबरन उठा ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।  
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती 16 नवंबर को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पीड़िता के पिता ने आरोपी के साथ ही उसके भाई के खिलाफ भी 22 नवंबर को बेटी के अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले में प्रेमी के भाई को जेल भेज चुकी है। तीन दिन पूर्व युवती अकेले थाने पहुंची और खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी शावेज उर्फ बबलू के साथ निकाह कर लेने और हाईकोर्ट के सुरक्षा व मेडिकल कराए जाने संबंधी आदेश दिखाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई।

हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस युवती को लेकर उसका उम्र संबंधी मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले गई थी। आरोप है कि जिला अस्पताल में पहले से ही प्रेमी पक्ष के कई रिश्तेदार अन्य लोगों के साथ मौजूद थे। प्रेमी के रिश्तेदारों ने युवती को पुलिस से छुड़ाकर अगवा करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अनिल कपरवान व एसएसआई समयपाल अत्री टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को कब्जे में लेते हुए एक आरोपी को मौके से ही धर दबोचा, जबकि अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी प्रेमी का बहनोई ककरौली के गांव चौरावाला निवासी अब्दुल कलाम पुत्र जहूर हसन था, जिसे शांतिभंग की आशंका में चालान कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को भी चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

महिला पुलिस पर हमला कर युवती को कर लिया गया था अगवा
मुजफ्फरनगर। करीब तीन माह पूर्व भी जिला अस्पताल में हाईकोर्ट के आदेश पर मेडिकल के लिए लाई गई मीरापुर की युवती को उसके परिजनों ने फिल्मी स्टाइल में महिला थाने की पुलिसकर्मियों पर हमला कर अगवा कर लिया था। दिनदहाड़े पुलिस पर हमला कर युवती को अगवा करने की घटना से हड़कंप मच गया था, जिसके बाद एसपी सिटी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगवा की गई युवती को गांव शेरपुर से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें