फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब भेजने के नाम पर ठगी

Mon, 27 Jun 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ठगी - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने सऊदी भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपियों ने दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी कर रखी है। 
विज्ञापन

  कोतवाली के एसएसआई किरणपाल सिंह ने बताया कि काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक सऊदी अरब में हज के दौरान लोगों को सेवादार के रूप में भेजने के नाम पर पैसा इकट्ठा कर रहे थे, और भेज किसी को नहीं रहे थे। दर्जनों लोगों से आरोपियों ने 25-25 हजार रुपये और पासपोर्ट तक ले रखे थे।   धोखे का आभास हुआ तो पीड़ित लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने जांच की तो कई युवकों के नाम सामने आए। एक पीड़ित शाहवेज पुत्र असलम खान की तहरीर पर पुलिस ने गुड्डू पुत्र यामीन निवासी सुभाष नगर नई मंडी कोतवाली,
विज्ञापन
  अरशद पुत्र अमीर निवासी बुढ़ीना कलां थाना तितावी और जहांगीर पुत्र रईस अहमद निवासी खेड़ी फिरोजाबाद थाना ककरौली के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया है। रविवार को पुलिस ने जानसठ बस स्टैंड के पास से दो आरोपियों गुड्डू और जहांगीर को पकड़कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें