फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर नगदी-जेवरचोरी

Mon, 27 Jun 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
चोरी की वारदात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आटोपार्ट दुकानदार के बंद घर के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी-जेवर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। जाते-जाते दुकानदार की लाइसेंसी रिवाल्वर भी ले गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तफ्तीश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। खोजी कुत्ता खोजी कुत्ता घर में चक्कर लगाने के बाद मकान के पीछे करीब एक किमी तक गया और लौट आया। सीओ सिटी ने घटना का जल्द खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गिरजाबाग निवासी मो. आशिफ की कृष्णानगर मोहल्ला में आटोपार्ट की दुकान है। पखवारे भर से पत्नी मनीषा बच्चों के साथ आगरा मायके में है। आशिफ के अनुसार शनिवार की शाम दुकान बंद करने के बाद करीब साढ़े छह बजे वह घर गया था और कुछ देर बाद बकाया रुपया लेने के लिए दही चौकी चला गया। रात करीब दस बजे लौटा तो घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। भीतर पहुंचने पर कमरे व अलमारियों के ताले भी टूटे थे। बेड पर रखा लाइसेंसी रिवाल्वर और 50 हजार रुपये भी गायब थे। भीतर अलमारी के लाकर में रखे सोने-चांदी के करीब पचास हजार कीमत के जेवर गायब मिले। घर का सारा कीमती सामान और रिवाल्वर चोरी होने की जानकारी होने पर आशिफ ने कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय को घटना की सूचना दी। जानकारी होते ही कोतवाल मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू की। इसी दौरान सीओ सिटी रामअर्ज भी पहुंच गए। कोई क्लू न मिलने पर पुलिस लाइन से फील्ड यूनिट और डाग स्क्वायड को बुलाया। खोजी कुत्ता घर में चक्कर लगाने के बाद मकान के पीछे करीब एक किमी तक गया और लौट आया। सीओ सिटी ने घटना का जल्द खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें