फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, दो फरार 

Wed, 27 Sep 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बदमाशों को पकड़ने के लिए जंगल में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुढ़ाना के महलजना के जंगल में बदमाशों के साथ मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया। नलकूप से 12 हजार का इनामी फरार हो गया। पकडे गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक मस्कट और 15 कारतूस बरामद करने का दावा किया है। 
विज्ञापन


  जंगल में बदमाश होने की सूचना पर मंगलवार को इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा ने पुलिस बल के साथ सुबह करीब सात बजे महलजना में आरिफ की नलकूप को घेर लिया। अचानक पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायर करते हुए गन्ने के खेतों में छलांग लगा दी। घेराबंदी करके पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाश पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक मस्कट, देसी रायफल, 15 कारतूस से भरी हुई पेटी बरामद की।

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश आरिफ महलजना का रहने वाला है। पुलिस से बचकर भागने वाले दो बदमाश मुनव्वर व यूसुफ, रियावली नंगला के रहने वाले हैं। मुनव्वर पर 12 हजार का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ रतनपुरी, बुढ़ाना, बागपत व सरधना में हत्या व डकैती जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान मुनव्वर नलकूप के हौज में स्नान कर रहा था। मुनव्वर के कपडे़ बाहर रखे हुए थे।
विज्ञापन


खेतों में फरार होने वाले बदमाश मुनव्वर व यूसुफ की तलाश में जिला मुख्यालय से डॉग स्कवॉड की टीम बुलवाई गई। मुनव्वर के कपडे़ पुलिस ने डॉग को सूंघाकर गन्ने के खेतों में बदमाशों की तलाश की। हालांकि बदमाशों का कोई पता नही चला। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही इन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकडे़ गए बदमाश आरिफ से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें