फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में सभी बदमाश गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बे के बड़ौत रोड पर व्यापारी मेहरबान के यहां पड़ी डकैती का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए बदमाशों से पुलिस ने लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद की। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, चार तमंचे और छुरी भी बरामद की है।
विज्ञापन


 कस्बे के बड़ौत रोड नई आबादी में रहने वाले मेहरबान और उसके छह अन्य भाइयों के घर रविवार रात सशस्त्र बदमाशों ने मकान के मुख्य द्वार से प्रवेश कर कब्जा जमा लिया था। बदमाशों ने मेहरबान व उसके रिश्तेदार यामीन, भाई जावेद, उस्मान, तसलीम, शाहिद व वसीम सहित उनकी पत्नी व बच्चों को मकान के कमरे में बंधक बना लिया था।

महिलाओं की इज्जत लूटने, शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए परिवार की सभी महिलाओं के सोने व चांदी के आभूषण, मोबाइल तथा नकदी लूट ली थी। जाते समय बदमाश मेहरबान के बेटे को अगवा कर ले गए थे। जिसे बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी। मुखबिर की सूचना पर बुढ़ाना पुलिस तथा मेरठ की एसटीएफ ने संयुक्त रूप से सोमवार को करीब साढे़ सात बजे बड़कता रोड पर पुलिया के पास बदमाशों को घेर लिया। एसटीएफ व पुलिस की इस टीम ने मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया।

इंस्पेक्टर कमल सिंह यादव ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश फुरकान शामली जनपद के कैराना के गांव तितरवाड़ा, आशु मेरठ जनपद के सरधना, सरवर व शंकर बड़ौत के गांव लुहारी तथा अबरार मेरठ के गांव नानू का रहने वाला है।

इनके कब्जे से पुलिस ने बुढ़ाना कस्बे की लूट के चार मोबाइल, सोने चांदी के आभूषण तथा साढे़ चार हजार रुपये की नकदी बरामद की। इसके अलावा एक पिस्टल, चार तमंचे व छुरी भी बरामद हुई है। पीड़ित मेहरबान व पत्रकारों के बीच इन बदमाशों के सरगना फुरकान ने बताया कि मेहरबान के घर से मात्र 12 हजार रुपये की नकदी मिली थी।

करीब साढ़े सात हजार रुपये उन्होंने खर्च कर लिए। इंस्पेक्टर कमल सिंह यादव ने बताया कि लूट में केवल पकड़े गए पांच बदमाश ही शामिल थे। ये सभी बदमाश बड़ौत में आशु का मकान किराए पर लेकर रहते हैं।

उन्होंने बताया कि फुरकान ने अपने गिरोह के साथ बुढ़ाना कस्बे में सफीपुर रोड पर 28 मार्च 2009 को नवाब के घर तथा 18 मार्च 2009 को काजीवाड़ा निवासी फिरोजूद्दीन के मकान में डकैती डाली थी।

जिसमें यह गिरोह गिरफ्तार कर लिया गया था। फुरकान दो महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है। फुरकान सहित इस गिरोह के तीन अन्य सदस्यों पर बुढ़ाना में मुकदमे कायम हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें