फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का दोस्त निकला कातिल, सामने आई किशोरी की हत्या के पीछे की बड़ी वजह

Mon, 04 Jan 2021 11:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव निवासी किशोरी की हत्या उसके पिता के दोस्त ने ही दुष्कर्म का विरोध करने पर की थी। पुलिस ने आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा करते हुए पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी की लाश पांच दिन पूर्व उसी के घर में पड़ी मिली थी। उसके गले में फंदा कसने के निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जिसकी पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। किशोरी के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

यह भी पढ़ें: मुरादनगर हादसा: टूट गया परिवार, पिता-पुत्र के शव देख बिलख उठे परिजन, हर किसी आंखे नम, तस्वीरें
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने जनपद इटावा के थाना एकदिल क्षेत्र के गांव बिलौरी निवासी गोविंद को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि गोविंद किशोरी के पिता का दोस्त था और उसी के साथ फैक्टरी में काम करता था। उसका किशोरी के घर काफी आनाजाना था और कुछ दिन पूर्व उसने किशोरी के घर की मरम्मत भी की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ के चार और लोगों में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, देशभर में संक्रमितों की संख्या 42 हुई

इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी गोविंद किशोरी के घर पहुंचा और अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने आरोपी का विरोध किया, जिस पर गोविंद ने किशोरी के गले में पड़े शॉल से ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें