फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के एक सप्ताह में ही दुल्हन जेवर लेकर फरार, चाय में दी नशे की गोलियां    

Tue, 03 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
awd - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
शादी के बाद आई दुल्हन एक सप्ताह में ही पति को धोखा देकर लाखों रुपयों के जेवर समेटकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज की तो बिचौलिया पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर पीड़ित का सामान तोड़फोड़ दिया। पीड़ित ने एसपी सिटी से मिलकर लुटेरी दुल्हन की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। उक्त महिला पहले भी कई लोगों से इसी तरह से फर्जी शादी कर लाखों का चूना लगा चुकी है।       
विज्ञापन


दुल्हन द्वारा लाखों का चूना लगाने की शिकायत लेकर नई मंडी कोतवाली के चांदपुर मखियाली निवासी कपिल कुमार पुत्र ब्रजपाल सोमवार को पुलिस ऑफिस पहुंचा। पीड़ित ने एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह को बताया कि 19 दिसंबर को उसकी शादी जिला पौड़ी, थाना कोटद्वार निवासी काजल चौधरी पुत्री महावीर सिंह से हुई थी। शादी कोटद्वार निवासी पूजा और चरथावल क्षेत्र निवासी विनोद कुमार ने कराई थी। बताया कि 27 दिसंबर को दुल्हन काजल चौधरी घर में रखे सोने का गले का सेट, कानों के बुंदे, सोने की दो अंगूठी, मंगलसूत्र, पाजेब आदि लाखों का जेवर लेकर फरार हो गई।

दुल्हन ने घटना वाली रात परिजनों को चाय में नशे की गोलियां खिला दी थीं। पीड़ित ने मामले की जानकारी नईमंडी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने रिश्ता कराने वाले विनोद और पूजा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। कार्रवाई का पता चलने पर 30 दिसंबर को बिचौलिया पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर पीड़ित और परिजनों की पिटाई कर दी। घर में रखा सामान तोड़ डाला। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। एसपी सिटी ने पीड़ित को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें