फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवकूफ बनाकर ठगों ने देवरानी जेठानी के उतरवाए गहने

Tue, 03 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
बस स्टैंड के नजदीक धांसू निवासी देवरानी जेठानी को एक बच्चे सहित तीन लोगों ने बेवकूफ बनाकर सोने के गहने उतरवा लिए। दोनों महिलाओं को ठगों ने रुपयों का लालच दिया। गहने उतरवाने के बाद वे महिलाओं को कपड़े में लिपटी कागज की गड्डी थमा गया। महिलाओं ने गड्डी के ऊपर लगे रुपये देकर लालच किया था। मामले की शिकायत महिलाओं ने बस स्टैंड चौकी में की है।
विज्ञापन


शिकायत में महिला सुमन ने बताया कि वह व उसकी जेठानी बाजार में आई हुईं थी। वे बरवाला बस स्टैंड से पड़ाव चौक की तरफ जा रही रहीं थी कि बस स्टैंड गेट के सामने उन्हें एक बच्चा मिला। उन्होंने उनसे कुछ जरूरी फायदे की बात करने के लिए कहा। महिलाओं ने कहा कि बच्चे ने उन्हें एक महिला व एक 18-20 साल के युवक से मिलवाया।

महिला व युवक ने कहा कि हमारे पास खूब पैसे हैं हम जल्दी में हैं हमें गहने खरीदने थे। आप ये रुपये रख लो और इसके बदले में गहने ले लो। महिलाओं का कहना है कि पता नहीं उन्होंने क्या जादू टोना किया दोनों महिलाएं उनकी बातों में आ गईं। दोनों महिलाओं ने खुद की कानों की बालियां, एक सोने का ताबीज व पास रखी नकदी भी निकालकर उन्हें दे दी। जाते समय वे महिलाओं को कुछ कागज की गड्डियां थमा गए। उसके ऊपर 20 रुपये के कुछ नोट थे और नीचे सारे कागज थे। यह कागज की गड्डी एक कपड़े में थी। जब तक महिलाओं को पूरा माजरा समझ आया तीनों मौके से फरार हो गए। महिलाओं ने बस स्टैंड चौकी में पुलिस को शिकायत दी है। बता दें कि बस स्टैंड के नजदीक कुछ महीने पहले भी एक महिला को इसी तरह बेवकूफ बनाकर ठग गहने उतरवा कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत आई है। दोनों महिलाओं को बेवकूफ बनाकर ठगों ने गहने उतरवा लिए। छानबीन जारी है।
- अजय कुमार, इंचार्ज चौकी बस स्टैंड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें