उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बाइक सवार युवक रोड पर जाती लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है। छेड़खानी करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
वहीं, पीड़ित लड़की ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों ने इस मामले की पुलिस से शिकायत की। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।