फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में पकड़ी 6.60 लाख की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग में पकड़ी गई 6.60 लाख की नकदी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी और सिविल लाइंस पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो गाड़ियों में सवार युवकों से 6.60 लाख की नकदी पकड़ ली। जांच के बाद इनमें से 1.60 लाख रुपये रिलीज कर दिए गए, जबकि शेष नकदी की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस सोमवार सुबह इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में नेशनल हाईवे पर शेरनगर बाईपास के निकट वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कार्पियो को रोककर उसमें सवार साकेत कॉलोनी निवासी अनंत त्यागी की तलाशी ली गई तो गाड़ी में से पांच लाख की नकदी बरामद हुई। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नकदी के संबंध में युवक से पूछताछ की गई तो उसने कारोबार के संबंध में शुक्रवार को बैंक खाते से रुपये निकालने की जानकारी दी। हालांकि फिलहाल जांच के लिए नकदी को कब्जे में लेते हुए इस संबंध में आला अफसरों को जानकारी दे दी गई है। आगे जो भी निर्देश होंगे, उन्हीं के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। उधर, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गेट-वे चौकी प्रभारी एसआई राधेश्याम यादव ने सोमवार दोपहर बाद चेकिंग के दौरान कार सवार एक युवक को 1.60 लाख रुपये की नकदी के साथ पकड़ा। एसआई ने बताया कि पकड़ा गया युवक जानसठ निवासी परमेंद्र है, जिसके संबंध में स्टेटिक मजिस्ट्रेट को जानकारी दी गई, जिस पर मौके पर पहुंचे अफसरों ने मामले की जांच की। एसआई ने बताया कि परमेंद्र द्वारा पूछताछ में सदर तहसील में एक प्लॉट का बैनामा करने और उसके एवज में रुपये मिलने की जानकारी दी, जो जांच में सही पाई गई। इस पर जांच के बाद उक्त रुपयों को परमेंद्र के पक्ष में रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें