फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने विवाहिता को चाकू मारा, हालत गंभीर-Meerut

विज्ञापन
विज्ञापन
- मामूली विवाद पर पति ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

- महिला के भाई ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू में मामूली विवाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर हत्या के इरादे से उसके पेट में चाकू घोंप दिया। किसी ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल महिला को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विवाहिता के भाई ने पति समेत चार के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजडू की कूंगर पट्टी निवासी शारिक पुत्र सरफराज की शादी करीब दो साल पूर्व मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव रार्धना निवासी सीमा से हुई थी। मंगलवार दोपहर बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिस पर शारिक ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि गुस्साए पति ने सीमा पर घर में रखा चाकू उठाकर पेट में प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। घायल सीमा ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर जान बचाने की गुहार लगाई, जिसकी सूचना किसी ने तत्काल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान को मोबाइल पर दी। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस टीम को देख आरोपी पति शारिक व ससुराल के अन्य लोग फरार हो गए। विवाहिता के साथ हुई घटना की सूचना मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि विवाहिता के भाई मोहसिन की तहरीर पर आरोपी पति शारिक, उसके भाइयों महताब व शोबी व बहन फातिमा के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें