सरधना। मोहल्ला पीरजादगान के लोग मंगलवार को सीओ संतोष कुमार सिंह से मिले। उन्होंने बीती 13 जनवरी को हुए फरमान मर्डर में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मृतक फरमान के परिजनों के साथ अन्य लोगों ने कहा कि फरमान को मोबाइल पर कॉल करके घर से बुलाया गया था। उसकी लोकप्रिय इंटर कॉलेज रोड के निकट स्थित माइनर के समीप गला रेतकर हत्या कर दी थी। शव एवं स्कूटी माइनर में पड़ी मिले थे। पीड़ित पक्ष का कहना है मर्डर में कई लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपी जावेद को जेल भेज चुकी है।