फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट
विज्ञापन

भोपा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया कि वह शुक्रवार की दोपहर घर के पास स्थित घेर में बांधे गए पशुओं को चारा डालने के लिए गई थी। आरोप है कि घेर में युवती को अकेली देख पड़ोस का युवक जबरन घुस गया और युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए छींटाकशी करने लगा। युवती ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो उसने युवती के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

मामूली विवाद में युवक पर की फायरिंग
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी मजहर ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शनिवार शाम के समय गांव के ही युवक से मोबाइल कॉल की रिकॉर्डिंग को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने मजहर के साथ मारपीट करते हुए अंटी से तमंचा निकालकर उसके ऊपर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुए फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी से जान-माल का खतरा जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें