फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैकिंग में दबोचा शातिर बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। थाना क्षेत्र के कुतुबपुर नहर पुल पर एसओ मनोज चौधरी बृहस्पतिवार रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आती कार को रोका गया तो चालक ने भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। एसओ के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी इरशाद पुत्र यासीन निवासी मोहद्दीनपुर खतौली है, जिसके कब्जे से कार के साथ ही तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाश पर कई थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं और वह विगत 16 अगस्त की रात नहर पटरी पर हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। उधर, पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर बेचने के आरोप में फरार चल रहे मुलायम उर्फ जसवीर निवासी कैलापुर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बैराज में युवक की लाश
मीरापुर। गंगा बैराज के गेट नंबर 26 में शुक्रवार को एक व्यक्ति की लाश फंसी होने की सूचना रामराज पुलिस को दी गई। इस पर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर नाव की मदद से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें