भोपा। अवैध शराब की फैक्ट्री चलाने वाले मुख्य आरोपी के उपचार के दौरान फरार हो जाने से पुलिस प्रशासान में हंडकंप मचा है। पुलिस सरकारी अस्पताल सहित प्राईवेट अस्पतालों में आरोपी की तलाश कर रही है।
भोपा पुलिस ने शुक्रवार देर रात्री मोरना भोकरहेड़ी मार्ग के समीप छछरौली गांव के निकट मुर्गी फार्म मे चल रही शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। पुलिस ने दो लोगों महकार सिंह छछरौली, आषीश उर्फ कल्लू निवासी शुक्रतारी को मौके से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार महकार का बेटा राहुल उर्फ गेंड़ा इस अवैध शराब की फैक्ट्री का संचालन कर्ता था। शनिवार की रात्री पुलिस की दबिश से पहले उसके पैर में संदिग्ध हालत में गोली लग गयी थी, जिसे पुलिस ने रात्री में ही घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय भर्ती कराया था। सूत्रों के अनुसार राहुल गेंड़ा को जब पता चला कि तू अवैध शराब की फैक्ट्री का मुख्य कर्ता धरता है तो वह उपचार के दौरान फरार हो गया। उपचार के दौरान गेंड़ा के गायब होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस गेंड़ा की तलाश में लगी हुई है।