फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से कैश लूटने का प्रयास, गार्ड को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से कैश लूटने का प्रयास, गार्ड को बंधक बनाया
विज्ञापन

खतौली।
आधा दर्जन बदमाशों ने रविवार की रात को गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम से कैश लूटने का प्रयास किया। बदमाशों ने एटीएम मशीन में तोड़फ़ोड़ कर दी। विरोध करने पर गार्ड के साथ मारपीट की। गार्ड के शोर मचाने पर बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गार्ड ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
विज्ञापन

गांव बहापुर निवासी सतीश पुत्र रामसिंह नगर में जीटी रोड स्थित एचडीएफसी शाखा में लगे एटीएम मशीन पर गार्ड के पद पर तैनात है। गार्ड सतीश ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात वह बैंक के एटीएम की सुरक्षा में तैनात था। रात के समय करीब आधा दर्जन बदमाश एटीएम में जबरन घुस आए। बदमाशों ने अंदर घुसते ही हथियारों के बल पर उसको बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने एटीएम से कैश लूटने के मकसद से उसमें तोड़फोड़ करनी प्रारंभ कर दी। तोड़फोड़ करने के बाद बदमाशों ने गार्ड से बैंक के मेन गेट की चाबी मांगी। उसने चाबी देने से इंकार कर दिया, जिस पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करनी प्रारंभ कर दी। गार्ड के शोर मचाने बदमाश अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सके। गार्ड के शोर मचाने में रात के समय लोगों को आते हुए देखकर बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें