फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बालक लापता, शाम को देवबंद से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी में स्कूल गए दो बालक लापता हो गए, जो शाम को देवबंद से मिल गए। रोहाना चौकी के गांव बहेड़ी निवासी दस साल का छोटू और अयान मंगलवार सुबह घरों से स्कूल के लिए निकले थे, जो रास्ते में लापता हो गए। तलाशने पर भी नहीं मिले तो परिजनों ने पुलिस को बताया। पुलिस का कहना है कि दोनों बच्चे शाम को देवबंद से मिल गए हैं।
विज्ञापन


रोडवेज पर बेहोश पड़ा मिला युवक
मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में रोडवेज बस स्टैंड पर पड़ा मिला है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। माना जा रहा है कि वह जहरखुरानी गिरोह का शिकार बना है।
शिक्षिका ने जान दी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि शिक्षिका स्कूल से घर लौटी और अपने कमरे में चली गई। शाम को उसका शव कमरे में पंखे से झूलता मिला। शिक्षिका की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। उधर, मुजफ्फरनगर में छपार थाना क्षेत्र के गांव खिंदड़िया निवासी युवक ने घर में खुद को फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें