फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली के जानसठ रोड पर कुछ युवकों ने मामूली कहासुनी होने पर बाइक सवार दो युवकों पर जानलेवा हमला किया। हमले में एक युवक गंभीर घायल हुआ। दोनों युवकों ने बाइक छोड़कर एक मकान में घुस कर अपनी जान बचाई। नईमंडी पुलिस तहरीर मिलने पर हमलावरों की तलाश में जुटी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र के महमूदनगर निवासी अकरम और जामियानगर निवासी उसका साथी नदीम मकानों में पत्थर लगाने का काम करते हैं। इन दिनों वे वसुंधरा कालोनी में काम कर रहे हैं। बुधवार को दोनों काम पर जा रहे थे। जानसठ रोड पर एक पेट्रोल पंप से बाइक में तेल लेकर चले तो वहां खड़े एक युवक से साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने अपने कुछ साथियों को आवाज देकर बुला लिया। इसके बाद छह-सात युवकों ने दोनों को घेर कर जमकर पिटाई की। अकरम लहूलुहान हो गया। दोनों ने बाइक वहीं छोड़ कर पास ही एक मकान में घुसकर अपनी जान बचाई। बाद में पुलिस को फोन कर हमले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक आरोपी हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने उनकी बाइक दी और अकरम को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। पीड़ितों ने अज्ञात युवकों के खिलाफ नई मंडी कोतवाली पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें