फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज के बाहर छात्रों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज के बाहर छात्रों में संघर्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में एक कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में पुरानी टशन के चलते संघर्ष हो गया। झगडे़ में जमकर डंडे और बेल्ट चलने से वहां अफरातफरी मच गई। एक छात्र सिर फटने से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर फरार हो गए थे। घायल छात्र ने हमलावरों के खिलाफ नई मंडी कोतवाली पर तहरीर दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
बुढ़ाना निवासी छात्र यहां शहर में कॉलेज का छात्र है। दो दिन पहले कॉलेज में ही पढ़ने वाले शाहपुर निवासी छात्र की उससे किसी बात को लेकर टशन हो गई थी। बुधवार को जब रामसुधीर पढ़ाई कर कॉलेज के बाहर आया, तो पहले से ही घात लगाए खड़े आरोपी गौरव ने अपने साथियों के साथ उसे दबोच लिया और हमला कर दिया। उसके बचाव में साथी आए तो दोनों गुटों में संघर्ष हो गया। पुलिस ने घायल छात्र का उपचार कराया। इसके बाद उसे नई मंडी कोतवाली पहुंचाया। घायल छात्र ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


छात्र ने कॉलेज में सरेआम तमंचा लहराया
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में तमंचा लेकर पहुंचे छात्र को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तमंचे समेत दबोच लिया। आरोपी छात्र कॉलेज में सरेआम तमंचा लहरा कर छात्रों को डरा धमका रहा था।
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर की है। आर्य समाज स्थित डीएवी कॉलेज में एक छात्र ने पहुंच कर तमंचा निकाल कर छात्रों को डरा धमकाना शुरू कर दिया। छात्र और छात्राएं भयभीत हो गई। इसी बीच कॉलेज के अध्यापकों को इसकी जानकारी हुई तो तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी छात्र को दबोच कर उससे तमंचा छीन लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ में छात्र ने अपना नाम शाहवेज पुत्र मोहसीन निवासी जागाहेड़ी, तितावी बताया। वह देहरादून के कॉलेज का छात्र है। उसने बताया कि उसके साथी यहां डीएवी कॉलेज में पढ़ते है, जिनकी दूसरे गुट के छात्रों से टशन चल रही है। साथियों के कहने पर वह यहां कॉलेज में पहुंच कर विरोधी गुट के छात्रों को धमका रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें