तीन अफसरों सहित 57 कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी
मुजफ्फरनगर।
नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर चुनाव आयोग की ड्यूटी से गायब तीन अफसरों और 57 कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। एसडीएम सदर शीतल प्रसाद गुप्ता ने शहर कोतवाली में सभी के नामजद तहरीर दी है।
एसडीएम ने बताया कि इस समय नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 की मतदाता सूची के परीक्षण का कार्य चल रहा है। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी से गायब रहने वाले तीन अधिकारियों जिला कार्यक्रम अधिकारी माला सोनकर, खंड शिक्षा अधिकारी सदर सुदर्शनलाल, खंड शिक्षा अधिकारी नगर सविता डबराल के अलावा 57 कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इनमें जिला कार्यक्रम विभाग की आंगनबाड़ी चंचल, शालिनी, रुखसाना, ममता सैनी, नाजमन, मंगेश गुप्ता, किरण, रचना, असमा जबी, सुमन, अंजुम सुल्ताना, शबाब, पूनम, संतोष, आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी मित्तल, वंदना कश्यप शामिल हैं।
नलकूप खंड के अनिल कुमार, शिक्षा विभाग के कविता शर्मा, संजीता, नीलम, पारुल, खुशहाल, अशोक कुमार, वैभव गुप्ता, योगेश कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार, जयवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, शौकेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, अय्यूब हसन, राशिद, सौरभ कुमार, अय्यूब, अजय, अनिकल कुमार, पंकज, रजनीश कुमार, राजेश कुमार, आरिफ सैफी, तबस्सुम अंसारी, अनुज पंवार, प्रमोद, आदेश, विवेक, सौरभ, ब्रजभूषण, अनुज, प्रवीण, विजयकांत, आदित्य राज, बाबर खान, अजीत पाटिल सभी सहायक अध्यापक और अनुदेशक सीमा शामिल हैं।