फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शव मिलने से सनसनी फैली

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। बिजनौर बदायूं हाईवे पर रावटी गांव के पास सड़क पर एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

गांव रावटी के पास बिजनौर बदायूं हाईवे पर रविवार सुबह सड़क पर ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा ।सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदपुर ले गई , वहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। थाना निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा का कहना है कि युवक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया है। इससे उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


हत्या के खुलासे की मांग
कोतवाली देहात। गांव सिकंदरपुर निवासी अंकित कुमार विगत 12 सितंबर को घर से दवा लेने के लिए नजीबाबाद गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा। लापता युवक के पिता सुशील कुमार ने थाना कोतवाली देहात में रात में ही थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। अंकित का शव 13 सितंबर को प्रात: गुनियापुर अमाननगर के पास नहर के किनारे पड़ा मिला था। नजीबाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस मृतक के आत्महत्या या हत्या के पेंच में उलझी हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता सुशील की तहरीर पर विगत 16 सितंबर को अंकित की हत्या कर शव छिपाने की घटना में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता सुशील कुमार के साथ गांव के ही बिजेंद्र सिंह, प्रवेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, योगेश कुमार, इल्यास अहमद, भोगेंद्र कुमार, काशी, राजवीर सिंह, कुलदीप कुमार के साथ थाना केातवाली देहात पहुंचकर शीघ्र खुलासा करने की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने घटना का शीघ्र अनावरण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें