फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर के हत्यारे मोनू का कोर्ट में सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंसर के हत्यारे मोनू का कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन

खतौली। गांव पाल के फाइनेंसर गौरव नागर की हत्या में शामिल फरार चल रहे हत्यारोपी मोनू ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव पाल निवासी फाइनेंसर गौरव नागर पुत्र चंद्रपाल की 21 जुलाई को खेतों की बटाई और मकान के किराए के पैसों का तकादा करने से नाराज गांव सराय रसूलपुर निवासी परमिंद्र पुत्र नत्थू ने अपने भाई इंद्र तथा गांव के दो साथी अब्बास और मोनू के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की बाइक समेत शव को गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने 26 जुलाई को हत्यारों की निशानदेही पर गंगनहर से फाइनेंसर की बाइक को बरामद किया था। पुलिस ने दो दिन बाद सठेड़ी गंगनहर पुल के पास शव को भी बरामद कर लिया था। पुलिस ने हत्यारोपी परमिंद्र उसके भाई इंद्र व अब्बास को पूर्व में ही जेल भेज दिया था। चौथा हत्यारोपी मोनू फरार चल रहा था। शुक्रवार को हत्यारोपी मोनू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें