फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग छात्रा बेहोश, थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ से तंग छात्रा हुई बेहोश, थाने में हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छेड़छाड़ से तंग छात्रा शिकायत करने कोतवाली आई तो बेहोश हो गई। इससे घंटों तक कोतवाली में हंगामा हुआ। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया। बाद में पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन

गांव निवासी छात्रा शहर के एक इंटर में कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि गांव का ही अब्दुल्ला उसके साथ छेड़छाड़ करता है। बृहस्पतिवार की सुबह छात्रा टेंपू से होकर कालेज आ रही थी। इसी दौरान आरोपी अब्दुल्ला ने उसको टेंपू से खींचकर उठाने का प्रयास किया। इसकी पीड़िता की मां की ओर से सुजडू पुलिस चौकी पर तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। शनिवार को आरोपी पक्ष ने एसपी सिटी से मिलकर छात्रा पर ही आरोप लगाए, जिसके चलते पुलिस छात्रा के परिजनों को उठा लाई। इसी बीच छात्रा भी अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और आपबीती सुनाई। छेड़छाड़ से तंग छात्रा घबराकर कोतवाली में ही आपबीती बताते हुए बेहोश हो गई। आनन-फानन में पुलिस ने छात्रा को उपचार दिलाया। छात्रा की मां की ओर से आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि मनचलों के खिलाफ अभियान छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें