फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से करीब अपमिश्रित 85 हजार लीटर तेल बरामद

Sat, 06 Oct 2018 11:50 PM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी के बाबा वरदान फिलिंग स्टेशन पर एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी ने एस्सार ऑयल लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर सुशांत मिश्रा और आपूर्ति विभाग की टीम के साथ छापा मारा। छापेमारी के दौरान अपमिश्रित 85 हजार लीटर तेल बरामद किया। मशीनों के नोजिल पर सील लगाई तथा दुकान भी सील कर दी।  
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान एसडीएम ने ऑयल कंपनी के अधिकारियों के साथ पंप के नॉजिल और मशीनों की जांच पड़ताल की। जांच में सभी मशीनें ठीक मिली। इसके बाद एसडीएम ने गोदाम को भी खुलवाकर देखा। एसडीएम ने बताया कि छापे के दौरान गोदाम से करीब अपमिश्रित 85 हजार लीटर तेल बरामद हुआ है, जिसके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इसके अलावा गोदाम में लगे मोटर और जेनरेटर आदि को डिस्कनेक्ट कर दिया गया है।

पूरे गोदाम और पंप को सील कर दिया गया है। उनका कहना है कि इस प्रकार से गोदाम बनाकर भूमिगत टैंकों में तेल का भंडारण अवैध होता है। इसकी भी जांच की जा रही है। इसके बाद एसडीएम ने पंप मालिक के रतनपुरी बस स्टैंड पर स्थित इंचौली आयल ट्रेडर्स के नाम से पेटी डीलर की दुकान पर भी छापा मारा, लेकिन वहां पर ताला लगा था।
विज्ञापन


टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में ताला तुड़वाकर वहां जांच पड़ताल की। जांच के दौरान वहां रखे दर्जनों ड्रमों से काफी मात्रा में डीजल बरामद हुआ है। इस संबंध में दुकान के मालिक को उक्त दुकान के लाइसेंस आदि कागजात दिखाने हेतु तीन दिन का समय दिए जाने का नोटिस चस्पा कर दुकान को सील कर दिया गया है। कहा कि पंप मालिक के विरुद्ध जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। फिलहाल अनुमति पत्र जिलाधिकारी को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें