फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण के मकान पर कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण के मकान पर कब्जा करने का आरोप
विज्ञापन

खतौली। ग्रामीण के मकान पर एक मंगलामुखी ने कब्जा कर लिया है। आरोप है कि मकान खाली कराने को कहने पर वह ग्रामीण पर गलत आरोप और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर मकान खाली कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव ताजपुर निवासी निवेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका एक मकान शांतिनाथ नगर में है। उसने अपना मकान प्रीति मंगलामुखी के चेला धन्नो को 12.500 रुपये प्रतिमाह किराए पर दिया था, जिसकी जिम्मेदारी धन्नो गुरु ने ले ली थी। धन्नो की मृत्यु होने के पश्चात प्रीति ने किराया देना बंद कर दिया और मकान पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि जब उसने मकान खाली कराने के लिए कहा तो उसनेगलत आरोप लगाते हुए उसको जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं बच्चों को उठा ले जाने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने पुलिस से उसका मकान खाली कराने की मांग की है। उधर, मोहल्ला ढाकन चौक के रहने वाले कुछ मंगलामुखी ने पुलिस को बताया कि उनका प्रीति से कोई वास्ता नहीं है। पुलिस मकान पर कब्जा करने को लेकर जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें