फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी के टैंकरों में 60 हजार लीटर मिलावटी तेल का भंडार मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी के टैंक में 60 हजार लीटर मिलावटी तेल मिला
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मंसूरपुर में बेगराजपुर की एक फैक्टरी के अंदर भूमिगत नौ टैंकों में करीब 50-60 हजार लीटर मिलावटी तेल का भंडार मिलने पर प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। तेल की जांच के दौरान पूर्ति निरीक्षक सहित टीम के सदस्यों की आंखों में जलन होने लगी। नतीजतन टीम तेल की जांच नहीं कर सकी। इस पर एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए फैक्टरी में सील लगवा दिया है। एसडीएम के मुताबिक बृहस्पतिवार यानि आज मुजफ्फरनगर से टीम बुलवाकर तेल की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को जिलाधिकारी को किसी ने मोबाइल फोन पर सूचना देकर शिकायत करते हुए बताया कि मंसूरपुर के बेगराजपुर क्षेत्र की एक फैक्टरी में मिलावटी केरोसिन का भंडारण है। डीएम ने शिकायत मिलने पर एसडीएम को पूर्ति निरीक्षक टीम को साथ लेकर जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए। एसडीएम अपने साथ पूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी और उनकी टीम तथा मंसूरपुर पुलिस को साथ लेकर बेगराजपुर में फैक्टरी में पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि फैक्टरी के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था। एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक की टीम पुलिस को साथ लेकर फैक्टरी के पीछे से अंदर पहुंचे। फैक्टरी के अंदर घुसने पर पता चला कि भूमिगत नौ टैंक दबे हुए हैं। टैंक में भरे तेल की पूर्ति निरीक्षक की टीम जांच करने लगी। इस दौरान टीम के आंखों में जलन होने लगी और तेज दुर्गंध आने लगी। टीम को प्रथम दृष्टया जांच में पता चला कि टैंक में करीब 50-60 हजार लीटर मिलावटी तेल भरा है। संभवत: इन टैंक में तरल पदार्थ हो सकता है, जिसको केरोसिन में मिलाया जाता है। एसडीएम ने बताया इस संबंध में एडीएम को अवगत करा दिया गया है। मुख्यालय से तेल की जांच के लिए टीम भेजने की बात की गई है। शाम तक टीम के नहीं पहुंचने पर एडीएम के निर्देश पर एसडीएम ने फैक्टरी को सील करवा दिया। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल फैक्टरी पर सील लगा दी है। आज सुबह मुख्यालय से टीम के साथ तेल की जांच कराई जाएगी। मिलावटी तेल का भंडारण पाए जाने पर फैक्टरी मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें