फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से नकदी-जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के घर से नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन

भोपा। थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा-थ्रू निवासी अरुण कुमार ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात उसकी पत्नी बच्चों संग मकान की दूसरी मंजिल पर सो रही थी। देर रात बदमाश घर में घुसे और निचली मंजिल के कमरे में रखी अलमारी तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। आहट सुनकर पत्नी की नींद खुली तो आंगन में अज्ञात युवकों को देखकर उसने शोर मचाया, लेकिन जब तक ग्रामीण पहुंचते, आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर दी तहरीर
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी दीपा ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में गांव नंगला बुजुर्ग निवासी से हुई थी। आरोप है कि दिसंबर 2016 में बेटी का जन्म होने के बाद ससुराल पक्ष उसका उत्पीड़न करने लगा। बेटा न होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी और कुछ महीने बाद उसे गर्भावस्था में ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। 10 फरवरी को उसने मायके में ही पुत्र को जन्म दिया, जिसकी सूचना दिए जाने के बावजूद पति व ससुराल वाले उसे घर नहीं ले जा रहे हैं। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव तैयारियों की जानकारी ली
भोपा। सीओ राममोहन शर्मा ने शनिवार को थाना परिसर में स्टाफ के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक लेते हुए चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। अधीनस्थों को अपने क्षेत्र में मतदान केंद्र के निरीक्षण के साथ ही शस्त्र लाइसेंस का सत्यापन करने के साथ ही फोर्स ठहरने के स्थान का भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें