भोपा। पुलिस ने पशु चिकित्सक के हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर उससे हत्या में प्रयुक्त दाव बरामद किया किया है। करीब एक पखवाड़ा पूर्व डॉ. सतीश की हत्या कर दी गई थी। हत्या में कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। शनिवार को भोपा पुलिस ने हत्यारोपी दिलशाद बंगाली को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त दांव ग्राम दौलतपुर के जंगल में ट्यूबवेल के पास से बरामद किया। पुलिस पहले ही डॉ. सतीश हत्याकांड का खुलासा कर चुकी है।
डिजिटल सेवा केंद्र से हजारों की चोरी
भोपा। भोपा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। सीएचसी के सामने स्थित बाजार में कस्बा निवासी सुनील पुत्र भूरा सिंह ने डिजिटल सेवा केंद्र संचालित कर रखा है। शनिवार रात चोर ताला तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप, इंवर्टर, बैटरी व लगभग दो हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरों ने पास में सो रहे मजदूर को भी पीटा। पास में ही बाबू टेंट की दुकान का भी शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। इसी के साथ चोर रात्रि में बेलड़ा निवासी अजय का भैंसा चोरी कर ले गए। इससे पूर्व अथाई गांव से आधा दर्जन पशु चोरी हो चुके हैं।