फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में दो पक्ष भिड़े, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाली के विवाद में दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी निखिल व विशाल के बीच शनिवार को नाली को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के परिजन भी आमने-सामने आ गए, जिनमें जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष से निखिल व सहेंद्र और दूसरे पक्ष से विशाल व कमल को हिरासत में ले लिया है।
युवक पर हमला, फायरिंग कर फरार
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरवट निवासी दानिश ने तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व गांव के ही आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फायरिंग कर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

महिला के बैंक खाते से दस हजार उड़ाए
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड निवासी सरोज जैन ने तहरीर देकर बताया कि उसके पास एक युवक ने फोन कर खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उससे धोखे से एटीएम कार्ड की जानकारी ले ली। इसके बाद आरोपियों ने उसके बैंक खाते से दो बार में दस हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नशे की गोलियों के साथ दबोचा युवक
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कच्ची सड़क पर चेकिंग के दौरान सरवट निवासी फिरोज को शक के आधार पर रोका। पुलिस के अनुसार, तलाशी लेने पर आरोपी के पास से नशे की तीन सौ गोलियां बरामद की गईं, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें