फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों का धावा, दौड़ाने पर किसान को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बदमाशों के गिरोह ने शुक्रवार की रात क्षेत्र के एक गांव में धावा बोलकर दो घरों से दो लाख का माल मार कर दिया। जबकि तीसरे घर में मालिक के जागने पर बदमाश को भागना पड़ा, जब घर के मालिक किसान ने उन्हें दौड़ाया तो बीच रास्ते में बदमाश के दो और साथियों ने उसकी पिटाई कर दी। अन्य ग्रामीणों को आता देख बदमाश किसान को छोड़कर भाग निकले। सूचना पाकर काफी देर बाद पुलिस पहुंची। गांव के निकट स्थित मंडी चौकी पुलिस की कार्य प्रणाली से ग्रामीणों में रोष है। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्राम बस्ती में शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे के आसपास बदमाशों ने सबसे पहले किसान रुप सिंह पाल के घर पर धावा बोला। रुप सिंह बाड़े में सो रहे थे, बाकी परिजन कमरों में सो रहे थे। बदमाशों ने इनके घर से दस हजार रुपये, मंगलसूत्र, सोने की मनचली, चांदी की पेटी समेत करीब एक लाख का माल पार दिया। घर के दो बक्से खाली कर बदमाश उन्हें दरवाजे पर ही फेंक गए।

इसके बाद बदमाश पड़ोस में रहने वाले महेश के घर में दाखिल हुए। महेश भंडारे में शामिल होने के लिए जैसारी गए थे। बाकी के घरवाले सोते रहे और बदमाश यहां से भी जेवर नगदी समेत एक लाख के माल उड़ा ले गए। इसके बाद बदमाश दुर्गादीन के घर बाहर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर जैसे ही भीतर दाखिल हुए तभी जानवरों के शोर मचाने पर दुर्गा की पत्नी उर्मिला जाग गई।
विज्ञापन


उर्मिला के शोर मचाने पर जागे दुर्गा ने घर में घुसे बदमाशों को दौड़ा लिया। पीछा करते हुए दुर्गा अभी घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि तभी पीछे से आए दो और बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद तीनों बदमाशों ने दुर्गा को जमकर पीटा। शोरशराबा होने पर बदमाश मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने यूपी100 पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके काफी देर बाद करीब दो बजे के आसपास पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल का कहना है कि कुछ संदिग्धों को उठाकर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें