फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े वृद्ध से नकदी भरा बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े वृद्ध से नकदी भरा बैग लूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी के भोपा रोड पर चांदपुर निवासी वृद्ध से बाइक सवार दो बदमाशों ने 41 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित शहर के रेलवे रोड स्थित बैंक खाते से पेंशन के रुपये निकालकर घर लौट रहा था, लेकिन भोपा रोड पर लुटेरों ने ई-रिक्शा के बगल में बाइक लगाकर वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी बुजुर्ग सतबीर सिंह मंगलवार को शहर के रेलवे रोड स्थित एसबीआई मेन ब्रांच स्थित अपने बैंक खाते से पेंशन के रुपये निकालने के लिए आए थे। यहां से उन्होंने 41 हजार रुपये निकाले और ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौटने लगे। जैसे ही ई-रिक्शा शहर के भोपा रोड पर मॉल से आगे पहुंचा, पीछे से पल्सर पर आए दो युवक ई-रिक्शा के बगल में बाइक लगाकर चलने लगे। इसके बाद मौका लगते ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने बुजुर्ग के हाथ से रुपयों का थैला छीन लिया और तेजी से विश्वकर्मा चौक की तरफ ही फरार हो गए। पीड़ित वृद्ध के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनसे घटना की जानकारी लेते हुए लुटेरों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि घंटों की कवायद के बावजूद लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पीड़ित बुजुर्ग ने नई मंडी कोतवाली पुलिस ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें