दिनदहाड़े युवक को लूटा
जानसठ। गांव मीरापुर दलपत के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियारों के बल पर युवक से नकदी सहित बाइक लूट ली। मंगलवार को मीरापुर क्षेत्र के गांव कैथौड़ा निवासी मुजम्मिल पुत्र जमालुददीन बाइक से खतौली से अपने घर जा रहा था। गांव मीरापुर दलपत के पास तीन-चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित कर उसकी बाइक, मोबाइल व नकदी लूट ली। लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। मुजम्मिल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलने पर जानसठ व खतौली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इंस्पेक्टर राजेंद्र नागर ने बताया कि बाइक सवार युवक किसी कार्य के लिए रुका था। इसी दौरान दो युवक उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
आवारा पशुओं को गोशाला में भेजने की मांग
जानसठ। कस्बे तथा गांव में आवारा घूम रहे बछड़े ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर बछड़ों को पकड़वा कर गोशाला में भेजने की मांग की है। पशु व्यापारी गाय के बछड़ों को खरीदने के लिए तैयार नहीं है। पशु पालकों ने बछड़ों को जंगल में छोड़ना प्रारंभ कर दिया है। जंगल में छोड़े गए बछड़ों ने किसानों की फसलें बर्बाद करनी प्रारंभ कर दी है। मंगलवार को कस्बे व क्षेत्र के किसानों ने एसडीएम विजय कुमार को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके खेतों और कॉलोनियों में दर्जनों बछड़े आवारा घूमते हैं। एसडीएम ने ग्रामीणों को समस्या का शीघ्र समाधान कर बछड़ों को पकड़वाने का आश्वासन दिया। शिकायत करने वालों में भूपेंद्र नागर, अमरदीप, अखिलेश रस्तोगी, अंशुल, अनी खटटेवाल, अश्वनी, सूरज आदि शामिल रहे।